Tulsi worship has special importance in Navratri.
नवरात्र में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है ! तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और इस पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है. स्वच्छता के साथ इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और पैसे की दिक्कत ख़त्म होती है. लेकिन तुलसी का पौधा लगाने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी को छोड़कर रोज़ाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं. साथ ही शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक भी जलाएं. हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता है. माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है. जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना होती है, लेकिन अगर आपके घर में तुलसी है तो नवरात्रि के दौरान कुछ काम जरूर करें. इन्हें करने से मां दुर्गा के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्...