Posts

What's yoni in your horoscope What is yoni and its importance?

Image
आपकी पत्रिका में क्या है आपकी योनि और क्या है इसका महत्व? वेदों के अनुसार इस संसार में जीवन धारियों की कुल ८४ लाख योनियां हैं। मनुष्य योनि को इन सभी योनियों में कर्म प्रधान माना गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस नक्षत्र में हमारा जन्म होता है उस नक्षत्र से संबंधित योनि के अनुसार हमारा स्वभाव, व्यवहार और व्यक्तित्व होता है। योनि गुण एवं स्वभाव—– अश्व योनि- स्वेच्छाचारी, साहसी, प्रभावशाली, ओजस्वी, दमदार आवाज इत्यादि गज योनि- बलवान, शक्तिशाली, उत्साही एवं सम्मानित लोगों से प्रतिष्ठित गौ योनि- सदा उत्साहित और आशावादी, मेहनती, परिश्रम से पीछे न हटने वाले, बात करने में निपुण, स्त्रियों को विशेष रुप से प्रिय, कम आयु सर्प योनी -अत्यंत क्रोधी स्वभाव, अनियंत्रित क्रोध, रूखा स्वभाव, दया और ममता की कमी, मन अस्थिर और चंचल, गम्भीरता से नहीं सोच पाना, खाने और व्यंजन के शौकीन श्वान योनि- बहादुर और साहसी, उत्साही और जोश से परिपूर्ण, मेहनती और परिश्रमी, माता-पिता के सेवक, दूसरों के सहायक, भाई बंधुओं से छोटी-छोटी बात पर लड़ जाने वाले मार्जार योनि -अत्यंत निडर, बहादुर और हिम्मत वाले, दूसरों...

Kapoor in Astrology and HinduismWhat is the importance of it?

Image
ज्योतिष एवं हिंदू धर्म में कपूर का क्या महत्व है ? ज्योतिष शास्त्र अनुसार कपुर से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से अचानक से धन की प्राप्ति होने लगती है। हिंदू धर्म में कपूर का धार्मिक महत्व होता है। इसे पूजा पाठ में विशेष तौर पर प्रयोग किया जाता है। कपूर काम्फोर लौरेल नामक पेड़ की लकड़ियों से प्राप्त होता है। कपूर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करने का काम करता है। कहते हैं कि इसके प्रयोग से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार कपुर से जुड़े कुछ उपाय ऐसे बताए गए हैं जिन्हें करने से अचानक से धन की प्राप्ति होने लगती है। कपूर जलाने के पीछे अध्यात्मिक कारण घर में कपूर जलाने से घर और आसपास के वातावरण की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है। जिससे घर में खुशहाली बनी रहती है।  मान्यता है कि घर में प्रतिदिन उपले पर कपूर जलाकर दिखाना से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से बचाव होता है।  शास्त्रों के अनुसार घर में यदि पितृदोष और देवदोष को शांत करना हो तो कपूर जलाना चाहिए।...

Do electrical appliances get damaged again and again? Which planet is the reason

Image
बार-बार खराब होते है बिजली के उपकरण? कौन सा ग्रह है कारण घर में बार-बार बिजली के उपकरण खराब होना कमजोर ग्रह-नक्षत्रों का संकेत देता है. जानते हैं कि बिजली के खराब उपकरण किस ग्रह से जुड़े हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है. वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है. वास्तु के अनुसार घर की कुछ चीजें जीवन पर ग्रहों के प्रभाव के बारे में भी बताती हैं.  ये चीजें संकेत देती हैं कि आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आने वाली है. अगर आपके घर में बार-बार बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं तो एक ग्रह के कमजोर होने की निशानी है. इसके प्रभाव से व्यक्ति को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कि बिजली के खराब उपकरण किस ग्रह से जुड़े हैं और इसका निवारण किस तरह किया जा सकता है. बिजली के उपकरण का इस ग्रह से संबंध बेतरतीब ढंग से रखे गए बिजली के सामान वास्‍तु दोष लेकर आते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपके घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान बार-बार खराब हो रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप पर राहु की बुरी दशा चल रही है. राहु के नकारात्मक प्रभाव की वजह से बिजली के उपकरण बार-...

What is the astrological and religious importance of turmeric?

Image
हल्दी का ज्योतिषीय एवं धार्मिक महत्व क्या है ? हल्दी सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसके कई फायदे भी होते हैं। वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि इसका आयुर्वेदिक में भी काफी महत्व है। कई स्वास्थ्य लाभ होने के कारण इसको एक जड़ी बूटी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।  इसके अलावा ज्योतिषीय जगत में भी हल्दी को बहुत शुभ माना जाता है। मंगलकारी कामों में इसका उपयोग करना अच्छा माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार चूंकि हल्दी बृहस्पति से संबंधित है इसलिए हिंदू परंपराओं में अच्छे कामों से पूर्व इसका  उपयोग किया जाना शुभ माना जाता है। बृहस्पति देव से संबंधित हल्दी सौभाग्य और धन को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। इन लाभों के अलावा यह अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन में भी सहायता करती है। यही नहीं, भगवान गणेश को अकसर उकेरने के लिए हल्दी की जड़ का उपयोग किया जाता है। भगवान गणेश की उपस्थिति बाधाओं को दूर करने के लिए शक्ति का आह्वान करती है और सफलता प्रदान करती है। चलिए जानते है कि ज्योतिष अनुसार हल्दी का क्या महत्व होता है। इससे पहले इसके इतिहास और महत्व जान लेना भी आवश्यक है। इतिहास और महत्व इस पीली जड...

Due to which planets Have back pain ?

Image
किन ग्रहों के कारण कमर दर्द होता है ? ये ग्रह देते हैं जोड़ों का दर्द , जानिए दर्द को ठीक करने के उपाय कुंडली में शनि पीड़ित होने पर ही घुटनो के दर्द, कमर दर्द, गर्दन के दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्या, कोहनी और कंधो के जॉइंट्स में दर्द के जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ये ग्रह देते हैं जोड़ों का दर्द , जानिए दर्द को ठीक करने के उपाय कुंडली में शनि पीड़ित होने पर ही घुटनो के दर्द, कमर दर्द, गर्दन के दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्या, कोहनी और कंधो के जॉइंट्स में दर्द के जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अगर आपको जोड़ों में असहनीय दर्द हो रहा है तो आप तिल के तेल से मसाज कर सकते हैं इससे वात दोष भी कम होता है। वैसे तो हमारे स्वास्थ से जुडी कोई भी समस्या जीवन की गति को धीमा कर ही देती है पर जोड़ो के दर्द या जॉइंट्स पेन की समस्या हमारे जीवन में एक बोझ की तरह होती है जिससे जीवन ठहर सा जाता है घुटनो के दर्द की समस्या बहुत से लोगो के जीवन में एक बड़ी बाधा बनी रहती है तो बहुत से लोग कमर दर्द के कारण कितनी ही समस्याओं का सामना करते हैं तो आइये देखते हैं कौन से ग्रहयोग व्यक्ति को जोड़ो के दर्द की ...

Secret of dreams and dream science.

Image
सपनों का रहस्य और स्वप्न शास्त्र इंसान सोते हुए एक अलग ही दुनिया में चला जाता है. जिसे हम सपनों की दुनिया कहते हैं. इस दुनिया में कई ऐसी चीजें दिखाई देती हैं जिनका हमारे वास्तविक जीवन से कुछ लेना देना नहीं होता. लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार ये चीजें हमारे भविष्य पर प्रभाव डालती हैं. ज्योतिष की माने तो इंसान जो कुछ सपने में देखता है उससे हमें हमारे भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है. यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अजीबोगरीब सपनों के बारे में जो भविष्य में होने वाले धन लाभ का संकेत देते हैं.  अक्सर लोगों को ऐसे सपने आते हैं जिसमें वो खुद को उड़ता हुआ महसूस करते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने शुभ माने जाते हैं. ये सपना इस बात का संकेत माना जाता है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है या फिर आप करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं. ये सपना किसी काम में बड़ी सफलता मिलने का भी संकेत देता है.  सोते हुए सपने हर किसी को आते हैं। कहा जाता है कि सपनों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होता है। अक्सर सोते हुए व्यक्ति कई चीजों को अपने सपनों में देखता है। कई बार हमें अच...

Due to these planets, there is a state of fear and delusion.

Image
इन ग्रहों के कारण होती है भय और वहम की स्थिति कई बार हमें अनजाने में ही भय सताने लगता है और साथ ही की बार वहम की स्थिति बन जाती है। ये परेशानी कभी कभी हर व्यक्ति को हो जाती है लेकिन कुछ लोगों को अक्सर ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह की समस्याएं होने पर डाक्टर को तो दिखाना ही चाहिए लेकिन ज्योतिष कहता है कि कई बार ग्रहों की अशुभ प्रभाव के कारण भी व्यक्ति को अंजान भय सताने लगता है। जानते हैं कि किस ग्रह के कारण होती है भय और वहम का सामना करना पड़ता है ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है, और वहम एवं डर मन से जुड़ी हुई समस्या है। चंद्रमा की खराब स्थिति के कारण मन का विचलित होना, वहम और डर जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसके अलावा राहु भी मन में भ्रम पैदा करता है। चंद्रमा और राहु की स्थिति मन में विचित्र समस्याएं पैदा करती है।  कब बहुत ज्यादा होती है भय और वहम की समस्या ज्योतिष के अनुसार जब चंद्रमा बहुत कमजोर स्थिति में हो या महादशा चल रही हो। चंद्रमा पर शनि का प्रभाव हो या चन्द्रमा केतु का संबंध होने पर भी मन में डर और वहम की स्थिति बनती है। राहु...