Posts

If the planet Mercury is weak in the horoscope, 'Vani Dosh' is felt.

Image
कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो लग जाता है 'वाणी दोष' ज्योतिष शास्त्र में बुध का संबंध वाणी से है और कुंडली का दूसरा घर वाणी का बताया गया है. जब इस घर में पाप ग्रह या बुध कमजोर तथा पीड़ित हो तो वाणी दोष लगता है. ऐसे व्यक्ति की वाणी खराब हो जाती है. ऐसे लोगों के मुंह से अपशब्द निकलते हैं. ऐसे लोग सदैव कड़वे वचन बोलते हैं. गाली गलौज करना इनकी आदत बन जाता है.  कुंडली में वाणी दोष होने से व्यक्ति घर या ऑफिस में कभी सम्मान नहीं पाता है. कई बार तो इस दोष के कारण उसे भयंकर मुसीबत भी उठानी पड़ जाती है. इसलिए वाणी दोष का उपाय समय रहते कर लेना चाहिए. वाणी दोष कुंडली में कब बनता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के दूसरे घर से वाणी की स्थिति का पता लगाया जाता है. इस घर में यदि पाप ग्रह यानि राहु, केतु की दृष्टि हो या इस घर का  स्वामी और बुध ग्रह पाप ग्रह से पीड़ित हो तो वाणी दोष लगता है. इस योग को ज्योतिष शास्त्र में दुर्भाग्य लाने वाला योग माना गया है. वाणीक्या न सम अलंकृता  कंठा भरण भूषिता  व्यक्ति कितने ही  मूल्यवान आभूषण कंठ मे धारण करले फिर भी सुसंस्कृत,...

Which planets cause breakup in love relationships ?

Image
कौन से ग्रह करवाते हैं प्रेम संबंधों में ब्रेकअप कहते हैं कि जो व्यक्ति प्रेम में होता है, उसके लिए दुनिया सबसे खूबसूरत होती है। वह हमेशा कल्पना और भावनाओं की डोर पर सवार रहता है। आज के समय में युवक-युवतियों के बीच प्रेम संबंध यानि अफेयर होना आम बात हो गई है। लेकिन इनमें से कुछ प्रेम प्रसंग यानी लव अफेयर ही शादी में बदल जाते है, और कई अफेयर  बीच में ही खत्म हो जाते हैं। प्रेम में ब्रेकअप होने पर बहुत से युवा डिप्रेशन में चले जाने या नशों का शिकार होते भी देखे गए हैं।  कई बार ग्रहों की गणना भी प्रेम की मजबूत डोर को काट देती है और ब्रेकअप के लिए कुछ खास ग्रह जिम्मेदार होते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, प्रेम संबंधो का टूटना यानि ब्रेकअप होना भी ग्रहों की दशा पर निर्भर करता है। इन ग्रहों के उतार चढ़ाव के कारण ही लोगो के संबंध टूटते और जुडते हैं। ज्योतिष शास्त्र में प्रेम के कारकों के बारे में बताया गया है. जन्म कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों का माना गया है. कुंडली का जब पंचम भाव अशुभ और क्रूर ग्रहों से पीड़ित हो जाता है तो प्रेम संबंधों में अचानक परेशानी आनी लगती...

Wheat से Allergy है

Image
Wheat से Allergy है भारतीय लोग गेंहू के आटे से बनी रोटी, परांठे, पूरी खाना खूब पसंद करते हैं। मगर, कुछ लोगों को गेहूं से एलर्जी होती है जिसे सीलिएक बीमारी भी कहा जाता है। दरअसल, कुछ लोगों का पाचन तंत्र ग्लूटेन प्रोटीन को पचा नहीं पाता, जिसके कारण उन्हें गेहूं से एलर्जी हो जाती है। हैरानी की बात तो यह है कि लोगों को उम्रभर इस बीमारी का पता नहीं चल पाता , जो उनके लिए जानलेवा बन जाता है। ग्लूटेन गेहूं, जौ, राई और सूजी में मिलने वाला प्राकृतिक प्रोटीन है। कई बार गेहूं में मौजूद प्रोटीन ग्लूटेन के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडीज बनाती हैं, जो आंतों में ग्लूटेन पचाने वाले तत्वों को खत्म करने लगते है। इसके कारण व्यक्ति गेहूं या इसे बनने वाली चीजों को डाइजेस्ट नहीं कर पाता। किस ग्रह से कौन-सी बीमारी? मनुष्य के मन, मस्तिष्क और शरीर पर मौसम, ग्रह और नक्षत्रों का प्रभाव लगातार रहता है। कुछ लोग इन प्रभाव से बच जाते हैं तो कुछ इनकी चपेट में आ जाते हैं। बचने वाले लोगों की सुदृढ़ मानसिक स्थिति और प्रतिरोधक क्षमता का योगदान रहता है। लाल किताब अनुसार हम जानते हैं कि किस ग्रह से कौन-सा रोग उत्पन्न ...

Shani Rahu's alliance creates vampire yoga in the horoscope, know what effect it has on the person

Image
शनि राहु की युति कुंडली में बनाता है पिशाच योग, जानिए जातक पर पड़ता है क्या असर व्यक्ति के लिए शनि और राहु दोनों ग्रह कई परेशानि में डाल सकता है। वहीं अगर कुंडली में शनि-राहु की युति है तो इसके और भयंकर परिणाम सामने आते हैं। तो यहां जानिए इस दोनों ग्रहों की युति के फलों के बारे में। धर्मशनि राहु की युति कुंडली में बनाता है पिशाच योग, जानिए जातक पर पड़ता है क्या असर शनि राहु की युति कुंडली में बनाता है पिशाच योग, जानिए जातक पर पड़ता है क्या असर व्यक्ति के लिए शनि और राहु दोनों ग्रह कई परेशानि में डाल सकता है। वहीं अगर कुंडली में शनि-राहु की युति है तो इसके और भयंकर परिणाम सामने आते हैं। तो यहां जानिए इस दोनों ग्रहों की युति के फलों के बारे में। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह का अपना महत्व होता है। कुंडली में जब कोई ग्रह मजबूत होता है तो वह जातक को शुभ फल देता है और जब कमजोर होता है तो अशुभ फल देता है। वहीं कुछ ग्रह दूसरे ग्रहों के साथ मिलकर शुभ और अशुभ फल देते हैं। इसी तरह आज हम बात करेंगे शनि और राहु की युति के बारे में। जी हां, शनि को अंधकार का ग्रह और राहु को भ्रम का ग...

Which God is worshiped on Akshaya Tritiya and why ?

Image
अक्षय तृतीया पर किस भगवान की पूजा की जाती है और क्यों? हिंदू धर्म में हर तिथि का अपना महत्व होता है। मान्यता है कि किसी भी तिथि पर भगवान की पूजा करने से लाभ मिलता है। हर व्रत और त्योहार में लोग किसी न किसी भगवान की पूरी श्रद्धा से पूजा करते हैं, ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो। सनातन धर्म में मनाई जाने वाली प्रमुख तिथियों में से एक अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन कई शुभ कार्य किए जाते हैं। यह तिथि हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को पड़ती है और इस दिन शुभ कार्यों के साथ सोना-चांदी की खरीदारी भी शुभ मानी जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया को सौभाग्य और सफलता लाने के लिए जाना जाता है। ज्यादातर लोग इस दिन सोना खरीदते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से उन्हें भविष्य में समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। क्योंकि यह अक्षय दिवस है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदा गया सोना कभी भी कम नहीं होगा और मूल्य में वृद्धि ज...