Importance of Ahoi Ashtami Vrat


अहोई अष्टमी व्रत का महत्व

कार्तिक कृष्ण पक्ष में तिथि त्योहारों की भरमार रहती है जिसमें करवा चौथ और अहोई अष्टमी महिलाओं के द्वारा किए जाने वाले विशेष दो पर्व हैं। जिनको मनाते हुए महिलाएँ जहाँ शास्त्रीय एवं लोक रीतिपूर्वक व्रत उपवास करती हैं वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा इन्हें उत्सव का रूप प्रदान करती हैं। इन दोनों उत्सवों में जहाँ परिवार के कल्याण की भावना भरी हुई होती है वहीं सास के चरणों को तीर्थ मानकर उनसे आशीर्वाद लेने की प्राचीन परंपरा आज भी दिखाई देती है।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी अहोई अथवा आठें कहलाती है। वस्तुतः यह व्रत दीपावली से ठीक एस सप्ताह पूर्व आता है। कहा जाता है इस व्रत को संतान वाली स्त्रियाँ करती हैं। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि अहोई अष्टमी का व्रत छोटे बच्चों के कल्याण के लिए किया जाता है, जिसमें अहोई देवी के चित्र के साथ सेई और सेई के बच्चों के चित्र भी बनाकर पूजे जाते हैं।

अहोई अष्टमी व्रत के नियम

इस व्रत को रखने का नियम यह है कि दीवार पर गेरू से माता अहोई और उनके बच्चों का चित्र बनाएं। फिर उनकी पूजा करें। इसके बाद में अहोई माता की कथा सुननी चाहिए। इसके बाद सास और जेठानी को उपहार देते हुए उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए।

कैसे करें अहोई व्रत :- जिन स्त्रियों वह व्रत करना होता है वह दिनभर उपवास रखती हैं। सायंकाल भक्ति-भावना के साथ दीवार अहोई की पुतली रंग भरकर बनाती हैं। उसी पुतली के पास सेई व सेई के बच्चे भी बनाती हैं। आजकल बाजार से अहोई के बने रंगीन चित्र कागज भी मिलते हैं। उनको लाकर भी पूजा की जा सकती है।

संध्या के समय सूर्यास्त होने के बाद जब तारे निकलने लगते हैं तो अहोई माता की पूजा प्रारंभ होती है। पूजन से पहले जमीन को स्वच्छ करके, पूजा का चौक पूरकर, एक लोटे में जलकर उसे कलश की भांति चौकी के एक कोने पर रखें और भक्ति भाव से पूजा करें। बाल-बच्चों के कल्याण की कामना करें। साथ ही अहोई अष्टमी के व्रत कथा का श्रद्धा भाव से सुनें।

इसमें एक खास बात यह भी है कि पूजा के लिए माताएँ चाँदी की एक अहोई भी बनाती हैं जिसे बोलचाल की भाषा में स्याऊ भी कहते हैं और उसमें चाँदी के दो मोती डालकर विशेष पूजन किया जाता है। जिस प्रकार गले में पहनने के हार में पैंडिल लगा होता है उसी प्रकार चाँदी की अहोई डलवानी चाहिए और डोरे में चाँदी के दाने पिरोने चाहिए। फिर अहोई की रोली, चावल, दूध व भात से पूजा करें।

जल से भरे लोटे पर सातिया बना लें, एक कटोरी में हलवा तथा रुपए का बायना निकालकर रख दें और सात दाने गेहूँ के लेकर अहोई माता की कथा सुनने के बाद अहोई की माला गले में पहन लें, जो बायना निकाल कर रखा है उसे सास की चरण छूकर उन्हें दे दें। इसके बाद चंद्रमा को जल चढ़ाकर भोजन कर व्रत खोलें।

इतना ही नहीं इस व्रत पर धारण की गई माला को दिवाली के बाद किसी शुभ अहोई को गले से उतारकर उसका गुड़ से भोग लगा और जल से छीटें देकर मस्तक झुकाकर रख दें। सास को रोली तिलक लगाकर चरण स्पर्श करते हुए व्रत का उद्यापन करें।

जानिए क्यों धारण की जाती है स्याहु माला?

अहोई अष्टमी के दिन स्याहु माला को संतान की लंबी आयु की कामना के साथ व्रत करने वाली महिलाएं पहनती हैं। यह माला चांदी की बनी हुई होती है। यह माला बनाने के लिए चांदी के मोतियों को एक लॉकेट में करके कलावे में पिरोकर बनाई जाती है।
अहोई पूजा के समय इस माला की रोली और अक्षत के साथ-साथ दूध-भात से पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार दिवाली तक इसे पहनना आवश्यक माना जाता है। मान्यता है कि इससे पुत्र की आयु लंबी होती है। आपको बता दें कि अहोई पूजा में इस माला का विशेष महत्व माना जाता है। इस माला को धारण करने से पहले पूजा भी पूरे विधि-विधान से व्रत करने वाली महिलाएं करती हैं।

क्यों पहनती हैं महिलाएं स्याहु माला?

महिलाएं संध्या काल में पूरे विधि-विधान के साथ जब अहोई माता की पूजा करती हैं तो यह वह माला भी धारण करती हैं और अपनी संतान की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए अहोई माता से कामना करती हैं। इसके बाद तारों की छांव में अर्घ्य भी देती हैं।
आपको बता दें कि स्याहु माला जब बनाई जाती है तो वह संतान की संख्या के आधार पर बनती है। यह माला बनाने के लिए किसी प्रकार की सूई या पिन का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। महिलाएं अपनी संतान का तिलक करके फिर यह माला धारण करती है।

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह माला पहनने से देवी अहोई माता संतान की रक्षा करती हैं। महिलाएं यह माला अहोई के दिन पर धारण करती है लेकिन दिवाली पर यह माला पवित्र जल में साफ करके वापस रख देती हैं।

✍आचार्य जे पी सिंह
ज्योतिष, वास्तु विशेषज्ञ एवं एस्ट्रो मेडिकल स्पेशलिस्ट       
www.astrojp.com,
www.astrojpsingh.com
Mob .9811558158
🌼🙏🌹🌷🌻🌷🌹🙏🌼

Importance of Ahoi Ashtami Vrat

  Kartik Krishna Paksha is full of Tithi festivals in which Karva Chauth and Ahoi Ashtami are two special festivals performed by women.  While celebrating whom women observe fasting in classical and folk rituals, they give a form of celebration through cultural programs.  In both these festivals, where there is a feeling of welfare of the family, the ancient tradition of taking blessings from mother-in-law's feet as a pilgrimage is visible even today.

  The Ashtami of Kartik Krishna Paksha is called Ahoi or Eighth.  In fact, this fast comes exactly a week before Deepawali.  It is said that this fast is observed by women with children.  In other words, it can be said that Ahoi Ashtami fast is observed for the welfare of young children, in which pictures of Sei and Sei's children are also worshiped along with the picture of Ahoi Devi.

  Ahoi Ashtami fasting rules

  The rule of observing this fast is to draw a picture of Mother Ahoi and her children with ocher on the wall.  Then worship him.  After this, the story of Ahoi Mata should be heard.  After this, giving gifts to the mother-in-law and Jethani should take their blessings.

  How to do Ahoi Vrat :- The women who have to observe that fast keep fast throughout the day.  In the evening, with devotion-feeling, the effigy of Ahoi fills the wall with color.  Sei and Sei's children are also made near the same effigy.  Nowadays, colored picture papers made of Ahoi are also available from the market.  Worship can also be done by bringing them.

  After sunset in the evening, when the stars start coming out, then the worship of Ahoi Mata begins.  Before worshiping, clean the ground, fill the square of worship, burn it in a pot like an urn and place it on one corner of the outpost and worship with devotion.  Pray for the welfare of the children.  Also listen to the fast story of Ahoi Ashtami with reverence.

  There is also a special thing in this that for worship, mothers also make a silver Ahoi, which is also colloquially called Syau and special worship is done by putting two silver pearls in it.  Just as a pendant is attached to the necklace to be worn around the neck, in the same way a silver head should be placed and silver grains should be threaded in the string.  Then worship Ahoi with roli, rice, milk and rice.

  Make a satiya on a lotus filled with water, take out the pudding and money in a bowl and after listening to the story of Ahoi Mata with seven grains of wheat, wear the garland of Ahoi around the neck, the bayana which has been taken out is the mother-in-law's.  Touch the feet and give it to them.  After this, after offering water to the moon and eating food, break the fast.

  Not only this, after Diwali, take off the garland worn on this fast and enjoy it with jaggery, sprinkle it with water and keep the head bowed.  Udyapan the fast by touching the feet of the mother-in-law by applying roli tilak.

  Know why Syahu Mala is worn?

  On the day of Ahoi Ashtami, Syahu Mala is worn by women fasting with the wish of long life of their children.  This garland is made of silver.  To make this garland, silver beads are made by threading them in a locket.
  At the time of Ahoi Puja, this garland is worshiped with Roli and Akshat along with milk and rice.  According to the beliefs, it is considered necessary to wear it till Diwali.  It is believed that this gives long life to the son.  Let us tell you that this garland is considered of special importance in Ahoi Puja.  Before wearing this garland, worship is also done by women who fast with full rituals.

  Why do women wear Syahu Mala?

  When women worship Ahoi Mata with full rituals in the evening, they also wear this garland and pray to Ahoi Mata for the long life and prosperity of their children.  After this, Arghya is also offered in the shade of the stars.
  Let us tell you that when Syahu Mala is made, it is made on the basis of the number of children.  No needle or pin is used to make this garland.  Women wear this garland after tilaking their children.

  According to the beliefs of Hindu religion, Goddess Ahoi Mata protects the child by wearing this garland.  Women wear this garland on the day of Ahoi, but on Diwali, clean this garland in holy water and put it back.

Greetings from Acharya J.P. Singh.
🌐 Check our website for the latest updates and offers www.astrojpsingh.com.
📞 For appointment:    
       9811558158.

Comments

Popular posts from this blog

Heart Disease

Ganesh Chaturthi

Mohini Ekadashi Story, Rituals and Significance